भागलपुर, अप्रैल 24 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 28 अप्रैल 2026 को रोजगार कैंप सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित होगा। इस संबंध में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने की अपील की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस जॉब कैंप का आयोजन निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार पटना, उप निदेशक नियोजन भागलपुर प्रमंडल तथा सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है। कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी जीप्टो द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब कैंप में डीएच एसोसिएट (पिकिंग एंड पैकिंग /सुपरवाइजर आदि) पदों के लिए नियुक्ति की जाएग...