भागलपुर, मई 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर के नया बाजार स्थित सूर्यनारायण घाट, कवैया रोड के नीचे किऊल नदी तट पर आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान आस्था, भक्ति और संकल्प का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। दलपट्टी निवासी 62 वर्षीय दिव्यांग श्रद्धालु ओम मोदी ने 24 घंटे तक लगातार यज्ञशाला की परिक्रमा करने का संकल्प लिया है। वे दाहिने हाथ से निशक्त होने के बावजूद अटूट विश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ इस कठिन साधना में जुटे हुए हैं। रविवार की सुबह से शुरू हुई उनकी परिक्रमा देर शाम तक भी निरंतर जारी रही। बिना थके, बिना रुके वे यज्ञशाला के चारों ओर श्रद्धा भाव से परिक्रमा करते नजर आए। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा के साथ श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 12 मई तक होगा आयोजन उनकी इस तपस्या को देखकर यज्ञ स्थल पर मौजूद श्रद्धालु भावुक हो...