भागलपुर, जून 16 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: शहर के कबैया रोड स्थित शिवम चित्र मंदिर मैरिज हॉल के संचालक रूपेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की सिक्किम के गंगटोक में अचानक मौत हो गई है। गर्मी की छुट्टी मनाने और प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के लिए घर से खुशी खुशी निकला आदित्य अब कभी लौटकर नहीं आएगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। इस दुखद घटना के बाद से पूरे परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार अपने चचेरे और ममेरे भाई बहनों के साथ बीते 12 जून को गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए सिक्किम के गंगटोक रवाना हुआ था। सभी बच्चे इस ट्रिप को लेकर काफी उत्साहित थे और छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रहे थे। गंगटोक के विभिन्न स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद यह दल अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित प्र...