अररिया, दिसम्बर 9 -- कजरा, एक संवाददाता। कक्षा 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा नौ की त्रैमासिक परीक्षा 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी। जिले के सभी स्कूलों में परीक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार ली जाएगी। बोर्ड ने पत्र से जानकारी दी है कि परीक्षा में उपयोग होने वाले प्रश्न-पत्र आठ दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच गोपनीय रूप से संबंधित वितरण केंद्रों को भेज दिए जाएंगे। इसके बाद इन्हें विद्यालयों तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी अनुमंडल स्तर के अधिकारियों की होगी। विद्यालयों को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा शुरू होने से पहले किसी भी परिस्थिति में प्रश्न पत्र नहीं खोले जाएंगे। प्राचार्य व शिक्षकों को परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी नियमों का पालन करना अन...