लखीसराय: 100 प्रगतिशील किसान राज्य स्तरीय कृषक परिभ्रमण पर रवाना
भागलपुर, सितम्बर 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) लखीसराय के तत्वावधान में जिले के 100 प्रगतिशील किसानों को बुधवार को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड स्थित वृंदावन के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कागजी नींबू एवं बीजरहित नींबू की उन्नत खेती की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना है। परिभ्रमण के दौरान किसान वहां अपनाई जा रही सफल एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। विशेषज्ञों एवं प्रगतिशील किसानों से बातचीत के माध्यम से उन्हें नींबू की उन्नत किस्मों के चयन, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, पौध रोपण, बाग प्रबंधन, सिंचाई एवं पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा किसानों को नींबू में लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.