भागलपुर, मार्च 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल स्थित आरपीएफ बैरक परिसर में अवस्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर विशेष रूप से इस आयोजन की तैयारी की गई थी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई, जिसके बाद रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों और श्रद्धालुओं द्वारा बारी-बारी से रामधुन गाई गई। दिन-रात लगातार 24 घंटे तक जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.