भागलपुर, अप्रैल 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: दो मई से जिले में डोर-टू-डोर स्वजन गणना अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत हर नागरिक को यह सुविधा दी गई है कि वह स्वयं अपने मोबाइल फोन के माध्यम से वेबसाइट या ऐप पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और इसकी शुरुआत अधिकारियों द्वारा खुद उदाहरण पेश कर की जा रही है। प्रभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी जनगणना दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वजन गणना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें आम नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हो...