भागलपुर, मई 18 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) लखीसराय में नालसा के निर्देश पर जागृति स्कीम-2025 के तहत सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर सचिव सह अभियान नोडल पदाधिकारी विधानन्द सागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और शैक्षणिक संस्थानों में अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर राहुल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित जिला बाल संरक्षण इकाई, डीएचईडब्ल्यू, सीडब्ल्यूसी, पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य अभियान को लेकर जागृति यूनि...