भागलपुर, मई 25 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: केन्द्रीय चयन परिषद् (सिपाही भर्ती) की ओर से जारी विज्ञापनों के तहत अभ्यर्थियों के चयन के लिए लखीसराय जिले में विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां 14, 17, 21, 24, 28 जून एवं 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के संचालन के लिए ई-शिक्षाकोष से शिक्षकों की सूची प्राप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में पूरी व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन इस बार किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान से बचने के लिए अत...