भागलपुर, जून 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में अभ्यर्थियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों युवक-युवतियां परीक्षा में शामिल होने के लिए मंगलवार की शाम और रात में ही लखीसराय पहुंच गए। अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक थी कि रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और आसपास के खुले मैदान अस्थायी आशियाने में तब्दील हो गए। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने की चिंता और सीमित संसाधनों के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने स्टेशन परिसर में ही रात गुजारना उचित समझा। भीषण गर्मी और मच्छरों के बीच कई युवा जमीन पर चादर बिछाकर सोते नजर आए। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कुछ अभ्यर्थी खु...