भागलपुर, अप्रैल 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर के पुरानी बाजार स्थित बिजली ऑफिस के समीप स्थित साई मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव 19 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस तीन दिवसीय अष्टम वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति द्वारा मंदिर के पास भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही है। साईं मंदिर के गंगा राम ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल को श्री साई पालकी शोभायात्रा के साथ होगी। संध्या 5:00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी जो बड़ी दुर्गा स्थान तक जाएगी और वहां से पुनः वापस चितरंजन रोड होते हुए मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा का रूट तय कर लिया गया है और इसे आकर्षक बनाने के लिए विशेष सजावट...