भागलपुर, सितम्बर 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीटीयू के तहत चिह्नित ब्लैक स्पॉट की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में एसडब्ल्यूएम नियमावली-2026 के तहत कचरे के चार श्रेणियों में पृथक्करण, स्वच्छता की पाठशाला तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की साफ़-सफ़ाई से संबंधित गतिविधियां संचालित की गईं। यह भी पढ़ें- लखीसराय : सभी प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट की हुई सफाईस्वच्छता के प्रति जागरूकता चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष सफाई अभियान चलाकर वहां जमा कचरे को हटाया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और दोबारा ...