भागलपुर, मार्च 8 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गंगासराय में एनएच 80 किनारे स्थित व पीएचईडी द्वारा संचालित जलापूर्ति केंद्र बीते सात दिनों से ठप है। जिस कारण लोगों को विषम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम ग्रामीण, किसान व पशुपालकों की निर्भरता आस पास के चापाकल पर निर्भर हो गई है। जानकारी हो कि इस जलापूर्ति केंद्र से स्थानीय गंगासराय और जैतपुर गांव के सैकड़ो ग्रामीणों के बीच पेयजलापूर्ति किया जाता है। उतपन्न हुई समस्याओं का कारण बोरिंग में प्रयुक्त मोटर में आई खराबी बताई जा रही है। जिसका निराकरण बीते सात दिनों में संभव नहीं हो सका है। इस संबंध में पीएचईडी के जेई (मेकेनिकल) हरिकिशोर कुमार ने कहा कि मोटर में आई खराबी को सही करवाया जा रहा है। उम्मीद है एक-दो दिनों में ठीक हो जाने के बाद जल्द ही पूर्व की तरह पेयजलापूर्ति बहाल कर दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.