भागलपुर, मार्च 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में तत्काल सूचना आदान-प्रदान के लिए उपलब्ध वायरलेस सिस्टम इन दिनों शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। उदासीनता के कारण सदर अस्पताल में दर्जन भर से अधिक वायरलेस सेट होने के बाद भी उसका नियमित उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण अस्पताल के विभिन्न विभाग के बीच समन्वय के लिए अब भी नेटवर्क आधारित मोबाइल फोन पर ही निर्भरता बना हुआ है। ज्ञात हो कि लगभग ढ़ाई वर्ष पूर्व मिशन 60 डेज के तहत अस्पताल कायाकल्प के दौरान सदर अस्पताल में प्रबंधक, डीएस कार्यालय सहित कई प्रमुख वार्ड सहित सुरक्षाकर्मी सुपरवाइजर को वायरलेस सिस्टम उपलब्ध कराया गया था। ताकि नेटवर्क समस्या या आपातकालीन स्थिति में बिना किसी परेशान के सहजता के साथ तत्काल सूचना का आदान-प्रदान किय...