भागलपुर, मई 6 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े संसार पोखर में सौंदर्यीकरण कार्य के नाम पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन नियमों को ताक पर रखकर जरूरत से अधिक मिट्टी की कटाई की जा रही है और उसे बेचा भी जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि संसार पोखर का पौराणिक महत्व है और इससे लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्वों में इसी पोखर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इसके चारों ओर घनी आबादी बसी हुई है, जिससे यहां सुरक्षा का सवाल भी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक मिट्टी कटाव के कारण पोखर काफी गहरा हो गया है, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकता है। इसके बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.