भागलपुर, अगस्त 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। श्रावण मेला 2026 के द्वितीय सोमवार के अवसर पर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों अशोकधाम, श्रृंगी ऋषि धाम एवं जलप्पा स्थान में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था संधारण के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। तीनों प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी गई। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी पर अशोकधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाबसुरक्षा व्यवस्था अशोकधाम मंदिर में दूसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी स...