भागलपुर, जून 20 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में सामने आई एक घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पा रहा था और राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त व्यक्ति शराब के नशे में इतना अधिक था कि उसे अपने आसपास की स्थिति का भी होश नहीं था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: शराबबंदी पर फिर उठे सवाल: हलसी में सड़क किनारे नशे में धुत मिला व्यक्ति सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब उसे देखा तो पहले उसकी स्थिति समझने का प्रयास किया...