भागलपुर, मार्च 27 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वैश्विक लीडरशिप रेटिंग में नरेंद्र मोदी का शीर्ष स्थान पर बने रहना देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित वैश्विक डेटा इंटेलिजेंस फर्म मोरनिंग कन्सल्ट के ताजा सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी को 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में फिर से पहला स्थान मिला है। इस सूची में उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प समेत कई बड़े वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया। प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सामूहिक आत्मविश्वास और मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने विकास, कूटनीति और वैश्विक न...