भागलपुर, जून 21 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज मे रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय योग संस्था की प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक सिद्धि भारती ने योग का अभ्यास कराया और उसके फायदा की जानकारी दी। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने की जबकि मंच संचालन डॉ. बिपिन कुमार द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- लखीसराय: विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन,...