भागलपुर, मार्च 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय में बिहार दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को विश्व यक्ष्मा दिवस के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टाउन हॉल में जिला स्वास्थ्य समिति (यक्ष्मा प्रभाग) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सातों प्रखंडों से चयनित पंचायतों के मुखियाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025 के लिए "टीबी मुक्त पंचायत" घोषित पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डुमरी, टोरलपुर, गढ़ी विशनपुर सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया मौजूद रहे। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सभी सम्मानित मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए टीबी मुक्त बिहार बनाने में उनके योगदान की सराहना की। जिले के प्रत्येक प्रखंड से एक-एक पंचायत का च...