भागलपुर, मई 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दानापुर मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे त्रि-सप्ताहव्यापी स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को किऊल स्टेशन परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए सकारात्मक पहल को बढ़ावा देना है। मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन विभाग, दानापुर द्वारा संचालित इस अभियान के तहत किऊल स्टेशन पर कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे के नुक्कड़ नाटक में प्लास्टिक के प्रयोग से बच...