भागलपुर, जून 5 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय और अनूठी पहल की गई। इस खास मौके पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं अन्य पदाधिकारी खुद साइकिल की सवारी कर सड़कों पर उतरे और लोगों को प्रकृति बचाने का संदेश दिया। विद्यापीठ चौक से शुरू हुई यह साइकिल रैली शहर के मुख्य बाजार होते हुये जिला अतिथि गृह स्थित परिया पोखर तक पहुंची। इस दौरान भीषण गर्मी में डीएम ने शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर एवं नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की और भीषण गर्मी से परेशान स्कूली विद्यार्थियों ने मंदिर में लगे नल से पानी पीकर प्यास बु...