अररिया, नवम्बर 6 -- लखीसराय। लखीसराय विधानसभा के रामगढ़ चौक थानाक्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 404 व 405 पर खोरियारी गांव में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के उपर हमला किया गया है। लोगों ने पत्थर, कीचड़ व गोबर फेंक कर विरोध किया। बताया जाता है कि विजय सिन्हा को सूचना मिल रही थी कि खोरियारी में मतदाताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है और बूथ पर राजद के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसी सूचना पर विजय सिन्हा वहां पहुंचे और लोगों को मतदान करने को कहा।इसी पर दूसरे पक्ष के समर्थक आक्रोशित होकर विजय सिन्हा के वाहन पर हमला कर दिया। इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा ने महागठबंधन के प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह गुंडा राज चल रहा है। लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है और प्रशासन कुछ नहीं कर रही है। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.