भागलपुर, सितम्बर 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हथियार और कारतूस के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद पिपरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पिपरिया थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वायरल फोटो-वीडियो प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उसका अवलोकन किया गया। वीडियो में एक युवक उजली शर्ट पहने पलंग पर लेटा दिखाई दे रहा है और उसके हाथ में कट्टा है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: वायरल वीडियो में कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई वहीं दूसरे वीडियो में वही युवक नदी के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहन रखी है तथा उसके हाथ में चार गोली के खोखे दिखाई दे र...