भागलपुर, अप्रैल 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले के न्यू बकुरा और श्रीनगर कोड़ासी के बीच वन विभाग के कार्य के दौरान वन माफियाओं द्वारा एक वनकर्मी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में वन विभाग के ट्रैक्टर चालक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंघोल मननपुर निवासी आनंदी पासवान के 30 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार वन विभाग में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत हैं। घटना के दिन वह न्यू बकुरा और श्रीनगर कोराशी के बीच पौधारोपण कार्य के लिए जेसीबी से भूमि तैयार कराने में लगे हुए थे। इसी दौरान लगभग सात की संख्या में पहुंचे लकड़ी माफियाओं ने उन पर अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने रोहित कुमार पर लाठी-डंडे और...