भागलपुर, जनवरी 30 -- कजरा, एक संवाददाता। सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कजरा थाना क्षेत्र के उरैन पंचायत के वार्डों में संचालित लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई एवं कचरा उठाव की व्यवस्था पूरी तरह ठप होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम मिथिलेश मिश्र को आवेदन देकर योजना में व्यापक अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायत की है। आवेदन में कहा गया है कि पंचायत के 16 वार्डों में लोहिया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। प्रत्येक घर से कचरा उठाव की व्यवस्था कागजों में ही सीमित है। योजना के नाम पर पंचायत को लाखों रुपये की राशि आवंटित की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ पंचायतवासियों को नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्ट्रीट सोलर लाइट योजना के तहत प्रत्येक वार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.