भागलपुर, अगस्त 1 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट यात्रियों की सुविधा और रेलवे स्टेशनों पर बेहतर आवागमन व्यवस्था के लिए भारतीय रेलवे ने लखीसराय स्टेशन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर नए डिजाइन के स्काईवॉक (फुटओवर ब्रिज) के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।नई योजना के तहत लखीसराय के अलावा राजगीर, बिहारशरीफ, जहानाबाद, तारेगना, फतुहा, बख्तियारपुर, जमुई, बाढ़, बिहिया, रघुनाथपुर, चौसा, डुमरांव और दिलदारनगर स्टेशनों पर आधुनिक डिजाइन के अनुरूप नए स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा। इन फुटओवर ब्रिजों के बनने से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पटना जंक्शन पर दिल्ली और हावड़ा छोर को जोड़ने के लिए 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। र...