भागलपुर, जून 6 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, मद्य पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत दोपहिया, चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही वाहनों की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि उनमें शराब, नशीले पदार्थ अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री का अवैध परिवहन न हो रहा हो। यह भी पढ़ें- लखीसराय: रोको-टोको अभियान में पुलिस की सघन जांच, संदि...