भागलपुर, मई 6 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के लिए यह अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है। रात के समय कई महत्वपूर्ण चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक-रोक कर जांच की गई। बाइक, कार एवं अन्य वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ डिक्की और बैग की भी तलाशी ली गई। अभियान के दौरान पुलिस ने चालकों से पहचान पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.