भागलपुर, जून 29 -- दिग्विजय कुमार की रिपोर्ट: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। रेल यात्रा के दौरान सोमवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। तलाशी के दौरान वृद्ध की जेब से बड़हिया से शेखपुरा का वैध रेल टिकट बरामद हुआ, लेकिन तत्काल उनकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शेखपुरा जीआरपी ने इसकी सूचना बड़हिया जीआरपी को दी। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो साझा कर तथा अन्य स्तरों पर खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान बड़हिया के सीमांत क्षेत्र (बाहापर) के निवासी गोविंदर राम के रूप में हुई। पहचान की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गोविंदर राम सोमवार सुबह अपने एक रिश्तेदार के यहां शे...