भागलपुर, मार्च 11 -- कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में रेलकर्मी की दिनदहाड़े हुई हत्या के 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस कारण मृतक के परिजनों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोग भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीरी बाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर पंचायत के घोघी गांव निवासी स्वर्गीय रामाशीष राम के पुत्र संतोष राम उर्फ दिलीप राम की 18 फरवरी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। संतोष राम उस दिन अपने खेत में सरसों कटवाने के लिए बहियार गए हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और दिनदहाड़े उनके सीने में गोली मार दी। बताया जाता है कि घटना से कुछ देर पहले ही संतोष राम ने अपने छोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.