लखीसराय: राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण
भागलपुर, सितम्बर 11 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चानन प्रखंड के बिछबे गांव में पर्यावरण भारती की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान देव वृक्ष पीपल के तीन, फलदार आम के आठ तथा सेमल के चार पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी हिमालय ने किया, जबकि अरविंद कुमार ने सहयोग किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से वर्ष 2008 से लगातार पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.