भागलपुर, मार्च 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी 27 मार्च को मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है और पूरा बाजार भगवा रंग में रंगता नजर आ रहा है। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां रामनवमी से जुड़े झंडे, पताके और पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है। रामनवमी के अवसर पर घर-घर में ध्वज फहराने की परंपरा को देखते हुए बाजारों में हरे बांस और भगवा झंडों की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर भगवान राम और हनुमान जी के चित्र वाले झंडे विशेष रूप से सजाए गए हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बजरंगबली की तस्वीरें, स्टिकर और अन्य धार्मिक सामग्री भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। शहर के केआरके मैदान सहित अन्य स्थानों पर भी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.