भागलपुर, मार्च 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व और चैती दुर्गा पूजा को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और जुलूसों को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। विशेष रूप से उन मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जहां से रामनवमी के जुलूस निकलने की संभावना है या जहां मेले में लोगों की भीड़ अधिक रहती है। यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा (टोटो) चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सड़कों पर अनावश्य...