भागलपुर, अप्रैल 21 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 अप्रैल की सुबह लगभग 9 बजे की है, जब किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पिपरिया थाना में आवेदन दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग कांड संख्या 34/26 एवं 35/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों को चिह्नित किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के कन्हैया कुमार, पिता खुशदील सिंह एवं दूसरे पक्ष के पप्पू शर्मा, पिता स्व. कामेश्वर शर्मा, दोन...