भागलपुर, अक्टूबर 3 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण और मद्य पदार्थों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विगत रात्रि रोको-टोको अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की गई।अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस का उद्देश्य शराब के अवैध परिवहन समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर अंकुश लगाना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है। रात्रि के दौरान चलाए गए इस अभियान के जरिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पहल की। पुलिस ...