भागलपुर, जुलाई 10 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विगत रात्रि वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने रात्रि गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों, ओ.डी. (ऑफिसर ऑफ द डे) तथा डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गश्ती वाहनों की स्थिति, पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी के प्रति सतर्कता तथा आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को रात्रि गश्ती के दौरान अधिक सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वरीय अधिका...