भागलपुर, जून 15 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर रात्रि गश्ती, ओडी (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) तथा डायल-112 सेवा में तैनात पुलिस बलों की जांच की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गश्ती दलों की उपस्थिति, सतर्कता, कार्यप्रणाली एवं निर्धारित स्थलों पर उनकी तैनाती का जायजा लिया। साथ ही डायल-112 वाहनों की गतिविधियों, प्रतिक्रिया क्षमता तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच पुलिस पदाधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मिय...