भागलपुर, फरवरी 1 -- लखीसराय। शहर में यूजीसी को लेकर आहूत बंदी के आह्वान और माघी पूर्णिमा के पावन अवसर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे शहर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया। लेकिन यूजीसी के द्वारा आहुतबंध में कोई हरकत नहीं हुई और बंदी भी नहीं हुई। डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अवधेश दीक्षित के स्पष्ट निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। शहीद द्वार, विद्यापीठ चौक, जमुई मोड़, बाजार समिति, आरलाल कॉलेज मोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई। इन स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी गई। बंदी...