भागलपुर, अगस्त 9 -- सूर्यगढ़ा, लखीसराय से मनीष नगर परिषद क्षेत्र और माणिकपुर थाना क्षेत्र के मौलानगर के 13 नं .वार्ड में एक युवक दयानंद कुमार 33 ने शनिवार की रात में करीब नौ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। मृतक गल्ला व्यवसायी सत्यनारायण साह का पुत्र था। माणिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन पत्र देने का निर्देश दिया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चलते रहता था जिससे युवक तनाव में रह रहा था। घटना की रात में मृतक की माता के निधन पर तेरहवीं का श्राद्ध चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...