भागलपुर, मार्च 15 -- लखीसराय। बिहार पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा वर्ष 2025 में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर सभी जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी, दुर्घटना कांडों का वैज्ञानिक अनुसंधान, पीड़ितों को मुआवज़ा भुगतान में सहयोग, प्रशिक्षण, प्रभावी प्रवर्तन, डाटा प्रबंधन, संकेत चिह्नों की व्यवस्था तथा जन-जागरूकता अभियान जैसे विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया। जारी परफॉर्मेंस रिपोर्ट सूची में लखीसराय जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य के टॉप फाइव जिलों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे निरंतर अभियानों का परिणाम मानी जा रही है। जिले में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने, नियमित जांच अभियान चलाने, हेलम...