भागलपुर, जून 4 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) के अंतर्गत 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राज्य में संचालित बड़ी अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करना तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश देना था। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न जिलों में चल रही प्रमुख परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के अंतर्गत मोकामा-मुंगेर फोरलेन सड़क परियोजना की प्रगति की विशेष समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मुख्य सचिव ने की 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्...