भागलपुर, जुलाई 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

योजना का लाभ बिहार सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे पात्र विद्यार्थी घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अब इस योजना के अंतर्गत केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें और आवेदन के लिए जिला कार्यालय आने के बजाय...