भागलपुर, जुलाई 29 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके रंजन ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराते हुए किया। हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला और किशोरियों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जिला हब कार्यालय, शक्ति सदन, सखी निवास और पालन योजना की विस्...