भागलपुर, मई 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: रविवार को बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, लखीसराय के तत्वावधान में जिले के रसोइयों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अशोक सम्राट भवन में राजकुमार सिंह की अध्यक्षता तथा राज्य कमेटी सदस्य सह जिला सचिव रंजीत कुमार अजीत के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों रसोइयों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत मई दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सचिव रंजीत कुमार अजीत ने झंडोत्तोलन किया और उपस्थित सभी सदस्यों ने मजदूर आंदोलन के शहीदों को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने 1886 में शिकागो में हुए मजदूर आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि 8 घंटे कार्य, न्यूनतम मजदूरी और श्रमिक अधिकारों की लड़ाई आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने वर्तमान श्रम नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्...