अररिया, दिसम्बर 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय लखीसराय गोपनीय शाखा द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की बात कही गई है। यह आदेश आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर से प्राप्त निर्देश के आलोक में जारी किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों की समीक्षा हेतु अनुमंडल स्तर पर नियमित बैठक आवश्यक है। इसी क्रम में लखीसराय अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की तिथि निर्धारित की गई है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को ...