भागलपुर, मार्च 22 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंदी गांव में महिला सब्जी विक्रेता की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में हलसी थाना कांड संख्या 66/26 19 मार्च को धारा 103(1) बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका का पोस्टमार्टम कराया तथा घटनास्थल पर एफएसएल टीम से जांच कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष हलसी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को राजकीय रेल थाना गया के सहयोग से गया रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। इस दौरान गुजरात भागने की कोशिश कर रहे आ...