भागलपुर, अप्रैल 24 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन के तत्वावधान में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का आयोजन परिसदन में किया गया, जिसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षों की उपस्थिति रही। प्रेस वार्ता के दौरान सुषमा साहू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करना देश की महिलाओं का सीधा अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण: संसद में विपक्षी पार्टियों के विरोध को ले लोजपा...