भागलपुर, जून 15 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: सोमवारी अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न गांवों, कस्बों एवं मंदिर परिसरों में स्थित पीपल वृक्षों के नीचे महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह तड़के ही महिलाएं स्नान-ध्यान कर सोलह श्रृंगार के साथ पीपल वृक्ष के पास पहुंचीं। उन्होंने पीपल के तने पर कच्चा सूत बांधा और उसकी परिक्रमा करते हुए पति की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- बांका : बांका : सोमवारी अमावस्या को लेकर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा के दौरान महिलाओं ने व्रत एवं धार्मिक अनुष्ठान...