भागलपुर, मई 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास स्थित बीएड कॉलेज के समीप रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त कार से किऊल नदी किनारे आयोजित विष्णु महायज्ञ देखकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने विनोद मांझी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहच...